बॉलीवुड अभिनेता डॉ.के.एल.परमार का दूसरी मूवी "युद्ध" एक्शन मूवी में चयन। राष्ट्रीय हिन्दी पत्रकारिता दिवस का तोहफा।


आगामी 10 जून को बॉलीवुड मूवी का शुभ मुहूर्त उत्तरप्रदेश राज्य के सहारनपुर शहर में होगा। मुम्बई : बॉलीवुड हिन्दी मूवी " युद्ध" एक्शन मूवी का शुभ मुहूर्त आगामी 10 जून को उत्तरप्रदेश राज्य के सहारनपुर शहर में होगा। जिसमें बॉलीवुड अभिनेता मुम्बई से डॉ.के.एल.परमार का मूवी के प्रोड्यूसर अंग्रेज सिंह ( शामली) उत्तरप्रदेश, एवं निदेशक विवेक बब्बर ( शामली) उत्तरप्रदेश तथा मूवी के मुख्य अभिनेता सुनीत गौतम ( सहारनपुर ) उत्तरप्रदेश ने अपने बॉलीवुड क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उनको दूसरी बॉलीवुड मूवी में चयनित कर एक राष्ट्रीय हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर उन्हें बहुत बड़ा तोहफा दिया हैं,

अगर ऐसा कहे तो इसमें कोई अतिश्योक्ति वाली बात नहीं हो सकती हैं। मूवी के मुख्य अभिनेता सुनीत गौतम ( सहारनपुर) ( उत्तरप्रदेश ) ने बताया कि युद्ध मूवी जो बॉलीवुड की हिन्दी एक्शन मूवी हैं। जिसका शुभ मुहूर्त उत्तरप्रदेश राज्य के सहारनपुर शहर में आगामी 10 जून को विधिवत रूप से शुभ वेला में किया जाएगा। जिसमें मूवी के सारे

कलाकारों की उपस्थिति होगी। इसके बाद जुलाई में इस बॉलीवुड मूवी की शूटिंग उत्तरप्रदेश राज्य के सहारनपुर शहर में, उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार शहर में तथा हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र शहर में शानदार तरीके से होगी। जो करीब मूवी की शूटिंग 1 महीने से भी ज्यादा समय तक चलेगी। जिसमें कलाकार बड़े ही जोश और उत्साह के साथ अपनी कला का प्रदर्शन और अभिनय कर दर्शकों को अपनी और आकर्षित करने का कार्य बखूबी करेंगे। इस बॉलीवुड हिन्दी मूवी युद्ध एक्शन मूवी में प्रोड्यूसर अंग्रेज सिंह ( शामली) ( उत्तरप्रदेश), निर्देशक विवेक बब्बर ( शामली) ( उत्तरप्रदेश), मुख्य बॉलीवुड अभिनेता सुनीत गौतम ( सहारनपुर) ( उत्तरप्रदेश), बॉलीवुड अभिनेत्री रीता रावत ( देहरादून) ( उत्तराखंड),

बॉलीवुड अभिनेता मुम्बई डॉ. के.एल.परमार उर्फ डॉ. कान्तिलाल परमार ( राजस्थान)( विलेन एवं कॉमेडियन),सूरजभान ( सहारनपुर) ( उत्तरप्रदेश) विलेन , अर्जन शिल्यान( सहारनपुर) ( उत्तरप्रदेश), अनिता त्यागी ( जिला कलेक्टर), विजेन्द्र सिंह ( पुलिस), गायक बर्मन रॉय ( सहारनपुर) ( उत्तरप्रदेश) सहित कई प्रमुख कलाकारों के द्वारा शानदार जोश और उत्साह के साथ सभी कलाकार अपने- अपने महत्वपूर्ण रोल में इस मूवी के अहम और महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।

इसमें रेत की खान पर युद्ध के बैनर तले एक्शन मूवी बॉलीवुड मूवी होगी। आपको जानकर अत्यन्त खुशी होगी कि इस मूवी का एलबम सॉन्ग " चाहत ने तेरी मुझको दिवाना बनाया यार"जल्द ही आने वाला हैं। आपको ज्ञात हो कि बॉलीवुड अभिनेता डॉ. के.एल.परमार ने इससे पहले अपनी पहली बॉलीवुड हिन्दी मूवी " एक ब्लैक नाईट " में डेब्यू कर एक इतिहास रचा था।

जिसमें डॉ. परमार ने सीआइडी ऑफिसर के बतौर अपने दमदार और महत्वपूर्ण रोल में अपनी कला से बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों ने सराहा। जिसके कारण डॉ. परमार को एक अंतर्राष्ट्रीय मंच के बैनर तले बॉलीवुड क्षेत्र में सम्मानित भी किया गया था।



जिसके फलस्वरूप बॉलीवुड अभिनेता डॉ. परमार को फिर राष्ट्रीय हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर दूसरी बॉलीवुड मूवी "युद्ध" एक्शन मूवी में चयनित कर एक बेहद ही बड़ा तोहफा दिया अगर ऐसा कहे तो इसमें कोई अतिश्योक्ति वाली बात नहीं हो सकती हैं।




इस मूवी में डॉ. परमार विलेन और कॉमेडियन के अपने दोनों महत्वपूर्ण और अहम रोल में किरदार निभाकर अपने कला का प्रदर्शन करेंगे। जैसे ही मूवी के निर्देशक, प्रोड्यूसर और मुख्य बॉलीवुड अभिनेता ने दूसरी मूवी में बॉलीवुड अभिनेता डॉ.के.एल.परमार को चयनित किया वैसे ही फ़िल्म इंडस्ट्री, मीडिया बंधुओं, शुभचिंतकों और समाजबंधुओं और मित्रों में खुशी की लहर हैं। लोगों के उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयाँ देने का तांता लगा हुआ हैं।

KKS News

8010884848

7599250450

Post a Comment

0 Comments