खतौली में पुलिस का एक्शन: वांछित आरोपी ‘मुस्कान किन्नर’ गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खतौली पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 54/26 में वांछित चल रहे आरोपी किन्नर सुलेंद्र उर्फ मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली रुपाली राय की निगरानी में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बुढ़ाना तिराहे के पास से पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान किन्नर सुलेंद्र उर्फ मुस्कान पुत्र विजयपाल, निवासी ग्राम नावला, थाना खतौली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश नागर, कांस्टेबल अमित कुमार तथा महिला कांस्टेबल रजनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्ट गुलवेज़ आलम कैराना

Post a Comment

0 Comments