लखनऊ में आयोजित होने जा रही है ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा 2025

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ 5 अक्टूबर 2025 को एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी कार्यक्रम की साक्षी बनने जा रही है। “ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा 2025” पूरे गौरव और उत्साह के साथ राजधानी में निकाली जाएगी, जिसमें समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और ट्रांसजेंडर समुदाय की अस्मिता, सम्मान एवं अधिकारों को नई पहचान दिलाने का प्रयास होगा।

यह यात्रा लोहिया गेट नंबर 4 से शुरू होकर 1090 चौराहे तक पहुंचेगी, जहां भव्य मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज और ट्रांसजेंडर समुदाय के बीच एक गहरी आत्मीयता और संवाद स्थापित करने की कोशिश की जाएगी।

इस अवसर पर शासन और प्रशासन से जुड़े कई मंत्री, अधिकारी, समाजसेवी संगठन और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियाँ भी शामिल होंगी। सबसे खास बात यह है कि इस गौरव यात्रा में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग स्वयं अपनी आवाज़ और संस्कृति को प्रस्तुत करेंगे।

यह आयोजन उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा समिति एवं आदिशिव ट्रांसजेंडर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। यह पहल न सिर्फ ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मान और अधिकार दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि पूरे समाज को समानता और मानवता का संदेश भी देती है।

📌 यह रिपोर्ट आपके लिए लेकर आए —
ज़मीर आलम
प्रधान संपादक, किन्नरों का संसार
(सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार से पंजीकृत, देश की राजधानी दिल्ली से प्रकाशित ट्रांसजेंडर समुदाय को समर्पित देश की एकमात्र राष्ट्रीय समाचार पत्रिका)

👉 संपर्क : 8010884848
🌐 www.kinnarokasanasar.com
📩 kinnaronkasansar@gmail.com


Post a Comment

0 Comments