नेशनल करप्शन कंट्रोल एंड वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के राजस्थान मीडिया प्रभारी भैरु सिंह राठौड़ के कहने पर अजमेर की महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सबा खान ने की महिला की मदद



 
एक और जहाँ  देश कोरोना महामारी की आपदा से त्रस्त है तो दूसरी ओर जनता की मदद करने में भामाशाह भी सरकारी नुमाइंदों से पहले पहुंच कर जनता की मदद कर रहे हैं। वैसे तो अजमेर की महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सबा खान जनहित के कार्यों में सबसे आगे रहती है। अजमेर से किसी महिला मीनाक्षी कंवर ने नेशनल करप्शन कंट्रोल एंड वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के राजस्थान मीडिया प्रभारी भैरु सिंह राठौड़ से भीलवाड़ा फोन पर संपर्क करके मदद की गुहार की थी, इस पर राठौड़ ने अपनी परिचित महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सबा खान को उस महिला की मजबूरी बताई तो सबा खान की दरियादिली देखिए वो कांग्रेस जिलाध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए उन्होंने खुद जाकर मौके पर उस महिला की पारिवारिक मदद की। यूं तो अजमेर में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सबा खान के जनता के हित में मदद करने के चर्चे आम है। पर खुद जाकर मजबूर महिला की मदद करना एक ममता का अलग ही संदेश देता है। वो महिला भी मदद पाकर बहुत खुश हुई, और सबा खान की भूरी भूरी प्रशंसा की।


Post a Comment

0 Comments